Posted in

Zero investment से daily earning Kaise Kare नया तरीका trend में

Zero investment से daily earning Kaise Kare नया तरीका trend में
Zero investment से daily earning Kaise Kare नया तरीका trend में

हेलो दोस्तों मेरा नाम कपिल है और आपका मेरे वेबसाइट में स्वागत है आज की इस आर्टिकल में हम जानने वाले हैं की जीरो इन्वेस्टमेंट से डेली इनकम कैसे करें आपके मन में यह काफी बार आता होगा कि ऐसा कोई तरीका मिल जाए की हर रोज कुछ काम करके डेली इनकम हो सके तो आज आप बिल्कुल सही आर्टिकल में आए हैं आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बहुत ही बारीकी से समझने वाला हूं कि आप डेली कुछ काम करके इनकम कैसे कर सकते हैं।

एक बात आपको ध्यान में रखनी होगी की आपको पहले मेहनत करनी होगी उसके बाद जाकर आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे या फिर आप कुछ डेली छोटा-मोटा कम कीजिए और उससे थोड़े बहुत रुपए कमाए लेकिन अगर आपको अच्छा पैसा कमाना है तो पहले की दो से तीन महीने आपको मेहनत करनी होगी और उसके बाद जाकर आप डेली काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

मैं आज आपको इस आर्टिकल में पांच तरीके बताने वाला हूं जिससे आप डेली इनकम कर सकते हैं इसमें से कुछ तरीके ऐसे हैं जो कि आपको तुरंत पैसा देने लगेंगे और कुछ तरीके ऐसे हैं जो कि आपको दो से तीन महीने मेहनत करने के बाद अच्छा खासा पैसा देंगे।

मैं आपको एक सलाह देता हूं कि आप दो से तीन तरीके एक साथ करेंगे और डेली इनकम भी कीजिए और 2 से 3 महीने बाद जो इनकम होने वाली है उसका भी आनंद लीजिए।

तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह पांच तरीके जिनसे आप डेली इनकम करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

जीरो इन्वेस्टमेंट से डेली इनकम कैसे करें?

1- Refer and Earn

रेफर एंड अर्न तो एक ऐसा तरीका है जिसको अगर आपने कर लिया तो आप इंस्टेंट पैसा कमा पाएंगे जैसे की कोई ऐप आपके फोन में है आप उसमें रेफर एंड का ऑप्शन आता है यानी कि अगर आप उसे ऐप को दूसरों को रेफर करेंगे और अगर वह इंसान उसे ऐप को डाउनलोड कर लेगा तो आपको कुछ पैसे मिलेंगे।

जैसे कि हमारे फोन में पेटीएम फोन पर या फिर अमेजॉन पर और काफी सारे ऐसे ऐप होते हैं जिनको अगर हम रेफर करने और दूसरा अगर डाउनलोड करके इंस्टॉल कर ले तो हमें तुरंत पैसा मिलेगा और इसमें कमाने की कोई लिमिट नहीं है यदि आप एक भी रेफर कर देते हैं पूरे दिन में और जिसको रिफर करते हैं यदि वह डाउनलोड कर लेता है और इंस्टॉल कर लेता है अपने फोन में तो आपको तुरंत पैसे मिलेंगे।

जैसे मैं मान लेता हूं एक ऐप को रेफर करने में आपको ₹150 मिल रहे हैं तो यदि 1 दिन में अपने एक रेफर कर दिया तो आपको ₹150 मिल जाएंगे और ऐसा अगर आप हर दिन करते रहे तो आप महीने के 4500 रुपए कमा लेंगे।

आपके पास काफी दोस्तों के नंबर होंगे या फिर रिश्तेदारों के नंबर होंगे उनको रेफर कर सकते हैं उनको फोन करके बोल सकते हैं यह ऐप डाउनलोड कर लो और उसके बाद इंस्टॉल कर देना ऐसा करने पर भी आपको रेफर एंड अर्न का काफी फायदा होगा।

मैं खुद रेफर एंड ऑन करके ₹5000 कमाए हैं इसलिए मैं आपको यह करने की सलाह दे रहा हूं इसमें आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं है केवल ऐप को दूसरों को शेयर करना है।

2- Online Tuition

अगर आपको कोई एक सब्जेक्ट अच्छे से आता है तो आप उसको दूसरों को पढ़कर पैसे कमा सकते हैं जैसे कि आप अभी 12वीं पास हैं तो आप आराम से ऑनलाइन पांचवी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक पढ़ा सकते हैं और अगर आपकी एजुकेशन अच्छी है और आप अच्छे से पढ़े लिखे हैं तो आप 12वीं कक्षा तक भी पढ़ सकते हैं और काफी अच्छा पैसे कमा सकते हैं।

आने वाला समय ऑनलाइन ट्यूशन का होगा क्योंकि आजकल बच्चे घर बैठकर फोन से पढ़ाई करना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसमें उनका काफी सारे टाइम बच जाता है और उन्हें कहीं जाना भी नहीं पड़ता अपने घर से बैठकर आराम से पढ़ाई कर सकते हैं।

3- Affiliate

एफिलिएट एक ऐसा तरीका है जिसमें आपको एक किसी कंपनी का एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन करना होता है या फिर आप अलग-अलग कंपनी के एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं और उनके प्रोडक्ट को sell करा कर आप कंपनी द्वारा कमीशन कमा सकते हैं।

ऐसे काफी सारे लोग हैं जिनको अभी कोई प्रोडक्ट खरीदना है तो आप उनको अपना एफिलिएट लिंक देकर उसे प्रोडक्ट को सेल कर सकते हैं और कंपनी से कमीशन ले सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि मैं किसी प्रोडक्ट को सेल कैसे कर सकता हूं तो मैं आपको बता दूं कि आप एथलीट सोशल मीडिया पर भी कर सकते हैं या फिर आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाकर उसे पर भी कर सकते हैं और काफी अच्छा कमीशन कमा सकते हैं आजकल लोग यही कर रहे हैं कि अपनी खुद की वेबसाइट या फिर अप या फिर सोशल मीडिया चैनल बनाकर एपलेट का मजा ले रहे हैं।

4- Freelancing

फ्रीलांसिंग तो एक ऐसा तरीका है जिसमें आप अपना मन पसंदीदा काम करके पैसा कमा सकते हैं जैसे आपको एक आर्टिकल लिखना आता है तो अपने दूसरों के लिए आर्टिकल लिखा और उसका आपने₹500 चार्ज किया तो जैसे ही अपने आर्टिकल लिख लिया तो आपको वह ₹500 तुरंत मिल जाएंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि मैं फ्रीलांसिंग में और क्या कर सकता हूं तो मैं आपको बता दूं अगर आपको वीडियो एडिटिंग ग्राफिक डिजाइनिंग थंबनेल मेकिंग वेबसाइट बनाना वेबसाइट मैनेज करना कंटेंट राइटिंग और इससे भी काफी ज्यादा अधिक काम होते हैं फ्रीलांसिंग में तो आप कोई भी एक काम को चुनकर उसे तुरंत पैसा कमा सकते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि मैं फ्रीलांसिंग कैसे करूं मुझे कहां से लोग मिलेंगे तो मैं आपको बता दूं ऐसे काफी सारी वेबसाइट है गूगल पर अगर आप सर्च करेंगे तो आपको काफी सारी वेबसाइट मिल जाएंगे और उन पर आप अपना अकाउंट बनाकर अपने बारे में बता सकते हैं कि आप क्या करते हैं और क्या-क्या कर सकते हैं और उधर से आपको काम मिलना चालू हो जाएगा कुछ दिन लगेंगे लेकिन जब आपको काम मिलना चालू हो जाएगा तब आपके अथॉरिटी बनने लगेगी और आपको फिर ज्यादा से ज्यादा काम मिलने लगेगा।

5- Blogging

आज लोग बोल रहे हैं कि ब्लॉगिंग बिल्कुल खत्म हो गई है तो मैं आपको बता दूं ब्लॉगिंग आज भी जिंदा है और ब्लागिंग के दम पर आज काफी सारे लोग पैसा कमा रहे हैं लेकिन आप ब्लॉगिंग काफी अलग-अलग तरीके से होने लगी है जैसे कि पहले हम गूगल सर्च पर डिपेंडेंट होते थे लेकिन अब आप सोशल मीडिया ब्लागिंग करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

जिन लोगों को नहीं पता कि ब्लॉगिंग क्या है तो मैं आपको बता दूं ब्लॉगिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें आप एक वेबसाइट बनाकर उसमें आर्टिकल लिखकर पैसा कमाते हैं या फिर एक वेबसाइट बनाकर उसमें कोई भी टूल बना लेते हैं जो कि लोगों के लिए हेल्पफुल है जैसे कि होम लोन कैलकुलेटर स्पीडोमीटर वीडियो डाउनलोडर जैसे काफी अन्य टूल बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

अगर आपको ब्लागिंग में सक्सेसफुल होना है तो आपको सोशल मीडिया ब्लागिंग या फिर टूल वेबसाइट का सहारा लेना पड़ेगा।

सोशल मीडिया ब्लागिंग में यह है कि आप अपने ब्लॉग पर सोशल मीडिया से ट्रैफिक लेकर आ रहे हैं यानी कि आपका ब्लॉग पूरा सोशल मीडिया पर डिपेंडेंट है जब सोशल मीडिया से ट्रैफिक आएगा तब आपको इनकम होगी और सोशल मीडिया की पावर आप जानते हैं कितने सारे लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अगर वह लोग आपकी वेबसाइट पर आएंगे तो आपको काफी अच्छा पैसा मिल सकता है।

टूल वेबसाइट में यह है कि आपको एक टूल बनाना है चाहे वह अब आप ChatGPT से बना सकते हैं और उसको गूगल में रैंक करना है जब वह गूगल में रैंक करने लगेगा तो धीरे-धीरे आपको आपके वेबसाइट पर ट्रैफिक आने लगेगा और उससे आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं और पूरी वेबसाइट एक बार अगर गूगल में रैंक हो गया तो आपको डेली मोटी कमाई होगी।

ब्लॉक से पैसे कमाने के लिए आप गूगल ऐडसेंस का सहारा दे सकते हैं या फिर काफी अलग-अलग अड नेटवर्क आते हैं जो कि आपके वेबसाइट पर ऐड चलने लगेंगे और आप उनसे पैसा कमाएंगे।

निष्कर्ष

मुझे पूरा यकीन है यह आर्टिकल आपको बहुत ज्यादा पसंद आया होगा और यदि आपको कोई भी जानकारी चाहिए तुम मुझे कमेंट सेक्शन में आप जरूर बोल सकते हैं मैं आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *