Share Market Me Paisa Kab Lagana Chahiye :दोस्तों , आजकल हम टीवी, न्यूज़, सोशल मीडिया या दोस्तों से अक्सर सुनते हैं कि शेयर बाजार में बहुत मुनाफा होता है”, इसमे बहुत कमाई है , “उसने शेयर में पैसे लगाए और 1 साल में ही बहुत अमीर बन गया ।
लेकिन क्या वाकई शेयर मार्केट से पैसे कमाए जा सकते हैं ? और अगर हां, तो सबसे बड़ा सवाल ये है कि शेयर मार्केट में पैसा कब लगाना चाहिए।
चलिए, इस सवाल का जवाब आसान और सीधी भाषा में समझते हैं।
शेयर मार्केट क्या होता है?
शेयर मार्केट एक ऐसी जगह है (ऑनलाइन), जहाँ कंपनियाँ अपने शेयर यानी हिस्से बेचती हैं। अगर आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं, तो आप उस कंपनी के छोटे हिस्से के मालिक बन जाते हैं। जैसे अगर आप रिलायंस का शेयर खरीदते हैं, तो आप उसके एक छोटे से हिस्से के मालिक हो जाते हैं।
अगर कंपनी अच्छा बिज़नेस करती है, तो उसके शेयर की कीमत बढ़ती है और आपको मुनाफा होता है। अगर कंपनी का बिज़नेस खराब होता है, तो शेयर की कीमत गिरती है और नुकसान हो सकता है।
Share Market Me Paisa Kab Lagana Chahiye?
शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए कोई जादू का समय नहीं होता, लेकिन कुछ बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप सही समय चुन सकते हैं:
Jab Apki Income Khrach se Jyada Ho
शेयर बाजार में पैसे तभी लगाने चाहिए जब आपके पास जरूरत से ज़्यादा पैसा हो, यानी खर्चों के बाद कुछ बचत हो। अगर आपकी आमदनी ₹10,000 है और आप ₹9,000 खर्च करते हैं, तो ₹1,000 बचत होती है। आप उस बचत का थोड़ा हिस्सा शेयर बाजार में लगा सकते हैं।
ध्यान रखें: कभी भी कर्ज (loan) लेकर शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं।
जब आपके पास इमरजेंसी फंड हो
हमेशा ऐसा फंड तैयार रखें जिसमें कम से कम 3 से 6 महीने का खर्च जमा हो। इसे इमरजेंसी फंड कहते हैं। इससे अगर नौकरी चली जाए या अचानक खर्च आ जाए, तो आप बिना घबराए काम चला सकें। जब ये फंड तैयार हो जाए, तभी शेयर बाजार में पैसे लगाना शुरू करें।
जब आप शेयर बाजार को थोड़ा-बहुत समझने लगें
अगर आप शेयर बाजार के बारे में बिलकुल नहीं जानते, तो पहले थोड़ा सीखें। यूट्यूब पर बहुत अच्छे वीडियो मिलते हैं, जहाँ शेयर बाजार क्या है, कैसे काम करता है, कौन सी कंपनी अच्छी है—ये सब समझाया गया है। सीखने के बाद ही पैसा लगाएं।
जैसे:
- शेयर क्या है?
- डिविडेंड क्या होता है?
- SIP क्या होता है?
- लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म क्या होते हैं?
जब आपको जल्दी पैसे की जरूरत नहीं है
शेयर बाजार में पैसा तभी लगाना चाहिए जब आप उस पैसे को लंबे समय तक (5 साल या ज्यादा) के लिए भूल सकते हैं, अगर आप सोचते हैं कि आज पैसे लगाएंगे और अगले महीने दोगुना हो जाएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं, शेयर बाजार में समय लगता है, धैर्य चाहिए। एक कहावत है:
“शेयर मार्केट दौड़ नहीं है, ये एक मैराथन है।”
जब बाजार नीचे हो (Market Crash या Correction के समय )
जब बाजार बहुत नीचे गिरता है, तो बहुत से अच्छे शेयर सस्ते मिलते हैं। इस समय अगर आपके पास पैसे हैं, तो ये निवेश का बढ़िया मौका हो सकता है।
लेकिन ध्यान रखें — डर के मारे लोग उस समय पैसा नहीं लगाते, पर समझदार निवेशक (investors) उसी समय पैसा लगाते हैं।
उदाहरण:
कोरोना के समय मार्च 2020 में बाजार बहुत गिरा था। बहुत से लोगों ने उस समय अच्छे शेयर सस्ते में खरीदे और अगले 2 साल में अच्छा मुनाफा कमाया।
जब आप SIP के ज़रिए निवेश करना चाहें
अगर आप एक साथ बहुत ज्यादा पैसा नहीं लगाना चाहते, तो SIP (Systematic Investment Plan) एक बहुत बढ़िया तरीका है। इसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी पैसा (जैसे 500, 1000) लगाते हैं और समय के साथ अच्छा पैसा बन जाता है।
SIP शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाता है और आपको एक अच्छा एवरेज रिटर्न देता है।
जब आपके पास धैर्य (Patience) हो
अगर आप जल्दी घबरा जाते हैं, तो शेयर बाजार आपके लिए नहीं है। जब शेयर की कीमत गिरती है, तो कई लोग डर जाते हैं और नुकसान में बेच देते हैं, लेकिन जिनके पास धैर्य होता है, वही लोग मुनाफा कमाते हैं।
सच्चाई:
शेयर मार्केट में पैसा उन लोगों का ट्रांसफर होता है जो जल्दी डरते हैं… से उन लोगों के पास जो धैर्य रखते हैं।
जब आप Long Term Investment सोचें
गर आप सोचते हैं कि मैं 5 से 10 साल के लिए पैसा लगा रहा हूं, तो शेयर बाजार बहुत अच्छा है।
इतिहास गवाह है कि भारत के शेयर मार्केट ने 10-15 साल में बहुत अच्छा रिटर्न दिया है।
गलत समय कब है पैसा लगाने का ?
अब हम ये समझते हैं कि कब नहीं पैसा लगाना चाहिए:
- जब आपको अगले कुछ महीनों में पैसों की ज़रूरत है
- जब आप बिना सीखे सिर्फ दूसरों की बातों पर पैसा लगा रहे हैं
- जब आप लालच में आकर पैसा लगा रहे हैं
- जब बाजार बहुत ऊँचा है और सब लोग बोल रहे हैं “अब ही लगाओ वरना मौका चला जाएगा” – तब तो और भी ज्यादा सोच समझकर चलें
क्या सिर्फ अमीर लोग ही शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं ?
बिलकुल नहीं!
शेयर बाजार सभी के लिए है – आप चाहें तो ₹100 से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
कुछ ऐप्स जो निवेश के लिए अच्छे हैं:
- Groww
- Zerodha
- Upstox
- Paytm Money
शेयर मार्केट में पैसा लगाने का सबसे अच्छा समय
- जब आप सीख चुके हैं
- जब आपके पास बचत और इमरजेंसी फंड है
- जब आप लॉन्ग टर्म निवेश के लिए तैयार हैं
- जब आपके पास धैर्य है
- जब आप भावनाओं में नहीं, समझदारी से काम लेते हैं
शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले एक बात हमेशा याद रखें:
“निवेश एक हमारे घर में लगे पौधे की तरह है, जो समय, पानी और धैर्य से बड़ा होता है।”
अंत में – एक आसान सा मंत्र
सीखो → बचाओ → सोचो → फिर निवेश करो।
अगर आपको ये ब्लॉग पोस्ट अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें और कमेंट में बताएं कि आप निवेश कब शुरू करने की सोच रहे हैं।