Posted in

Share Market Se Roz Intraday, Option और Long Term Investment Kaise Kare पूरी जानकारी

Share Market Se Roz Intraday, Option और Long Term Investment Kaise Kare पूरी जानकारी
Share Market Se Roz Intraday, Option और Long Term Investment Kaise Kare पूरी जानकारी

दोस्तों , शेयर मार्केट से पैसे कमाने के बहुत तरीके हैं कुछ लोग ट्रेडिंग करके पैसा कमाते हैं तो कुछ लोग लम्बे समय यानी की लॉन्ग टर्म इन्वेस्टिंग करके।

वहीं कुछ लोग इंट्राडे या फिर ऑप्शन ट्रेडिंग करके भी रोजाना (daily) बहुत पैसे कमाते हैं।

Instagram (Follow Now) Follow Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लेकिन दोस्तों शेयर मार्किट का एक रहस्य है की शेयर बाजार से पैसे कमाना इतना आसान नहीं है जितना की लोग समझते हैं , इसके लिए पहले आपको स्टॉक मार्केट के बेसिक नियमों को सीखना पड़ेगा उनको फॉलो करना होगा वरना आप भी बाकी 80% लोगों की तरह शेयर मार्केट में अपना नुकसान ही करेंगे इसलिए यह ही अच्छा होगा कि पहले शेयर मार्केट को अच्छे से सीख ले उसके बाद ही पैसा invest करें।

तो दोस्तों , आज मैं आपको शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए इसके बारे में कई तरीके बताने वाला हूं जिनसे आप कुछ समय देकर शेयर बाजार से रोज पैसे कमा सकते हैं।

तो आइए जान लेते हैं कि आखिर शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाया जाता है।

2025 में शेयर मार्केट से पैसे कमाने के तरीके

  1. शेयर बाजार में शेयर खरीदकर और बेचकर
  2. इंट्राडे ट्रेडिंग करके पैसे कमाए
  3. ऑप्शन ट्रेडिंग करके पैसा कमाए
  4. टेक्निकल एनालिसिस सीखकर
  5. मार्केट वोलैटिलिटी के द्वारा पैसे कमाए
  6. भविष्य में बढ़ने वाले शेयर में निवेश करके
  7. कम कीमत वाली कंपनियों के शेयर खरीदें
  8. बाजार में बड़ा पैसा इन्वेस्ट करें
  9. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टिंग करके

आइए Stock Market से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में एक-एक करके जान लेते हैं ।

शेयर बाजार में शेयर खरीदकर और बेचकर

शेयर बाजार में अधिकतर इन्वेस्टर इसी तरीके से पैसा कमाते हैं मतलब शेयर को कम दाम में खरीदना और अधिक दाम में बेच देना. शेयर प्राइस का बढ़ना ही आपका प्रॉफिट होता है।

वैसे आप सभी लोग अच्छे से जानते हैं की शेयर मार्केट में कभी गिरावट तो कभी उछाल आता रहता हैं, जब शेयर बाजार में गिरावट होती है तो यह कमाई का एक बहुत ही अच्छा चांस होता है क्योंकि इस समय मजबूत कंपनियों के शेयर भी सस्ती कीमत पर मिलते हैं।

अगर आप शेयर बाजार में गिरावट के समय सेंसेक्स या निफ्टी की 50 वाली मजबूत कंपनियों में पैसा लगाते हैं तो कुछ समय बाद जब मार्केट रिकवर करेगा तो आपको अच्छा मुनाफा होगा।

लेकिन ध्यान रहे अधिक मुनाफा कमाने के लिए शेयर को उसकी वैल्यू से कम कीमत पर ही खरीदें, ऐसा करने से भविष्य में आपके पैसे पर जबरदस्त रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है।

इंट्राडे ट्रेडिंग करके प्रॉफिट कमाए

शेयर बाजार से पैसे कमाने के लिए आप इंट्राडे ट्रेडिंग भी कर सकते हैं, इंट्राडे ट्रेडिंग का मतलब होता है शेयर को सिर्फ उसी दिन खरीदना और बेचना, लेकिन ध्यान रहे इंट्राडे ट्रेडिंग में रिस्क भी बहुत ही ज्यादा होता है क्योंकि शेयर का प्राइस उसी दिन नहीं बढ़ा तो आपको नुकसान भी हो सकता है।

इससे अच्छा होगा कि इंट्राडे ट्रेडिंग को आप पहले अच्छे से सीख लें उसके बाद ही इससे पैसे कमाने की सोचें।

इंट्राडे ट्रेडिंग की खास बात यह है कि इसमें आपको मार्जिन मिलता है मतलब आपके पास जितना पैसा है उससे कई गुना ज्यादा के शेयर आप खरीद सकते हैं।

मान लीजिए– आपके पास 20000 रुपये हैं तो इंट्राडे ट्रेडिंग में आप मार्जिन के जरिए 100000 रुपये तक के शेयर भी खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको रिस्क भी उतना ही ज्यादा लेना पड़ेगा इसीलिए अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग को अच्छी तरह से समझते हैं तो ही इसमें पैसा लगाएं बरना बर्वाद हो जाओगे।

ऑप्शन ट्रेडिंग करके पैसा कमाए

दोस्तों , शेयर बाजार से पैसे कमाने का अगला तरीका है ऑप्शन ट्रेडिंग, ऑप्शन ट्रेडिंग में आप बहुत कम पैसों में बहुत ज्यादा शेयर खरीद सकते हैं।

इसमें आपको call और put ऑप्शन buy करने पड़ते हैं, अगर आपको लगता है कि मार्केट ऊपर जाएगा तो आपको call option खरीदने पर प्रॉफिट होगा और अगर मार्केट नीचे जाएगा तो put option खरीदने पर प्रॉफिट होगा।

लेकिन एक बात ध्यान रखना दोस्तों की ऑप्शन ट्रेडिंग दूर से जितनी अच्छी लगती है असल में यह उतनी ही रिस्की भी है। अगर आपको ऑप्शन ट्रेडिंग की बिल्कुल भी नॉलेज नहीं है तो आपका लाखों रुपए कुछ ही मिनटों में जीरो भी हो सकता है, जी हाँ यह सचाई है बड़े बड़े धुरंधर ऑप्शन ट्रेडिंग में बर्वाद हो चुके हैं ।

ऑप्शन ट्रेडिंग में आपको घंटों या मिनटों में नहीं बल्कि केवल कुछ सेकंड में ही हजारों लाखों का प्रॉफिट और लॉस हो सकता है।

बहुत सारे लोग लोग निफ्टी और बैंकनिफ्टी में ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं जिसमें आपको लॉट के साइज के हिसाब से शेयर खरीदना पड़ता है।

टेक्निकल एनालिसिस सीखकर

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करके पैसा कमाना है तो आपको टेक्निकल एनालिसिस सीखना ही होगा।

अगर आपको टेक्निकल एनालिसिस करना आता है तो आप शेयर बाजार से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Technical analysis में आपको चार्ट को पढ़ना और समझना होता है।

इसके अलावा प्राइस एक्शन, सपोर्ट रेजिस्टेंस, मूविंग एवरेज, इंडिकेटर, कैंडलेस्टिक पेटर्न आदि भी टेक्निकल एनालिसिस के अंदर ही आते हैं, इनको भी आपको अच्छे से समझना होगा दोस्तों ।

अगर आप शेयर बाजार में चार्ट का अच्छे से समझना और एनालिसिस करना सीख जाते हैं तो पैसा बनाने की आप को कोई नहीं रोक सकता।

फिर आप भी शेयर बाजार में चार्ट पढ़कर और सीखकर आप कम समय में ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

मार्केट में उतार चढ़ाव में पैसे कमाए

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो होता ही रहता है लेकिन कुछ लोग इसी उतार-चढ़ाव के द्वारा मोटा पैसा कमाते हैं।

जब मार्केट क्रैश होता है तो समझदार निवेशक बड़ा पैसा निवेश करके बैठ जाते हैं और चुपचाप देखते रहते है , मार्केट रिकवर होने पर उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा होता है।

इसी प्रकार आप भी शेयर बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का फायदा ले सकते हैं। अगर आप एक स्विंग ट्रेडर हैं तो मार्केट में वोलैटिलिटी जितनी ज्यादा होगी आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा।

स्विंग ट्रेडिंग करने का मतलब है उस समय शेयर को खरीदना जब उसका प्राइस बहुत कम हो चुका हो या फिर वह शेयर अपनी वैल्यू से कम कीमत पर मिल रहा हो।
इस तरह मार्केट कंडीशन का फायदा उठाकर आप भी शेयर बाजार से पैसा छाप सकते हैं इसके लिए आपको केवल अच्छे स्टॉक्स के शेयर प्राइस को ट्रैक करते रहना है, उन पर लगातार नज़र रखनी होती है यही खेल है शेयर बाजार से पैसे हो दोस्तों ।

भविष्य में बढ़ने वाले शेयरों में निवेश करके

आप भविष्य में बढ़ने वाले शेयर में पैसा लगाकर शेयर बाजार से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

जैसे की , उदाहरण के लिए– आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल और रिन्यूएबल एनर्जी की डिमांड बढ़ने वाली है तो आप टाटा मोटर्स और टाटा पावर जैसी कंपनियों में पैसा लगा सकते हैं क्योंकि यह कंपनियां भविष्य के लिए काम कर रही हैं।

इसी प्रकार आपको देखते रहना होगा कि भविष्य में कौन से शेयर की डिमांड बहुत बढ़ने वाली है और उनसे जुड़े हुए स्टॉक्स में आपको पैसा इन्वेस्ट करना है, अगर आप अभी ऐसी कंपनियों में पैसा लगा देते हैं तो भविष्य में आपको बहुत ही तगड़ा रिटर्न मिल सकता हैं।

लेकिन किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसके फंडामेंटल अच्छे से जरूर चेक कर ले उस कंपनी के बारे में अच्छे से जान कारी लीजिये , क्योंकि अगर कंपनी का मैनेजमेंट ही काबिल नहीं है तो भविष्य में वह कंपनी आगे नहीं बढ़ सकती।
इसलिए किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले एक बार उसका फंडामेंटल एनालिसिस जरूर कर लें।

कम कीमत वाली कंपनियों के शेयर खरीदें

शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो future में बहुत बड़ा बनने का दम रखते हैं मतलब अभी उनका बिजनेस बहुत छोटा है लेकिन आने वाले समय में बहुत तेजी से बढ़ने वाला है।

ऐसी कंपनियों के शेयर शुरुआती समय में बहुत कम कीमत पर मिलते हैं इसीलिए अगर आप शुरुआती समय में ऐसे किसी मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर को पहचान लेते हैं तो भविष्य में आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं ।

शेयर मार्केट से पैसा कमाने के लिए आपको उस समय कंपनियों में पैसा लगाना होता है जब उनका मार्केट क्या बहुत छोटा होता है, जैसे की राकेश झुनझुनवाला ने भी टाइटन कंपनी में उस समय पैसा लगाया था जब वह स्टॉक बहुत छोटा था।

तो दोस्तों , अगर आप भी शेयर बाजार से अमीर बनना चाहते हैं तो आपको भी इसी तरह भविष्य में बढ़ने वाले फंडामेंटल मजबूत कंपनियों की तलाश करना होगा।

बाजार में बड़ा पैसा इन्वेस्ट करें

दोस्तों, एक बात तो आपने नोट करि ही होगी की जितने भी लोग शेयर मार्केट में सफल हुए हैं इसका कारण है कि उनका कैपिटल बहुत बड़ा हो चुका है। उदाहरण के लिए अगर आप शेयर बाजार में केवल 10000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो अगर आपका पैसा 10 गुना भी हो गया तो भी अधिक से अधिक आपको 100000 रुपये ही मिलेंगे।

जबकि अगर आपने 1 लाख रुपये लगाए होते तो वह 10 लाख बन जाते और अगर 10 लाख लगाए होते तो वह 1 करोड़ रुपये बन जाते, इसलिए अगर आपको शेेेयर बाजार से करोड़पति बनना है तो बड़ा पैसा इन्वेस्ट करना होगा।

इसीलिए अधिक से अधिक पैसा सेव करने की कोशिश करें और जब आपके पास अच्छा खासा कैपिटल इकट्ठा हो जाए तो उसे शेयर बाजार में फंडामेंटल मजबूत कंपनियों में इन्वेस्ट कर दें।

इस तरीके से और शेयर बाजार से बड़ा पैसा कमा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *