दोस्तों, मैं Ajay Kapil आप सभी का स्वागत करता हूँ आज मई बात करूँगा एक ऐसे विषय के बारे में जिसको की हर व्यक्ति हर इंसान को बहुत सीरियस तरीके से सोचना चाहिए।
जैसे कि आज के समय में सभी लोग बिजनेस या नौकरी करते हैं और सभी की चाहत यह भी होती है कि वह अलग से कुछ अर्निंग भी करें चाहे वह शेयर मार्केट से हो चाहे वह किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट हो, सभी को यह सपना होता है कि एक एक्स्ट्रा इनकम भी जनरेट होती रहे।
तो दोस्तों यहां पर जिस विषय में हम बात करने जा रहे हैं वह आपके लिए बहुत जरूरी है मेरे इस ब्लॉग पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें आशा करता हूं कि आपको बहुत ज्यादा जानकारी मिलेगी कि इन्वेस्टमेंट और बचत कैसे करी जाए।
30 की उम्र के बाद जिंदगी की असली ज़िम्मेदारियाँ शुरू होती हैं – घर, परिवार, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और रिटायरमेंट की प्लानिंग।
अगर आपने अब तक पैसे की बचत और इनवेस्टमेंट करना शुरू नहीं किया है, तो अभी और बल्कि आज से ही इसकी शुरुआत करना ही आपका सबसे समझदारी भरा कदम होगा।
इस ब्लॉग पोस्ट में आगे आप जानेंगे कि कैसे आप छोटी-छोटी आदतों से बड़ी बचत कर सकते हैं और भविष्य के लिए समझदारी से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं दोस्तों
पैसे की बचत के 5 आसान तरीके:
घर का बजट बनाएं
- हर महीने की आमदनी और खर्चों का एक सिंपल बजट बनाएं।
- ज़रूरी खर्चों और गैर-ज़रूरी खर्चों में फर्क करें।
EMI और कर्ज पर नियंत्रण रखें
- जितना संभव हो, कर्ज से दूर रहें।
- पहले से लिए गए कर्ज की EMI समय पर भरें।
- क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीमित रखें।
ऑनलाइन खर्चों पर लगाम लगाओ
- अनावश्यक ऑनलाइन शॉपिंग से बचें।
- OTT, गेमिंग या ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन को फ्री में यूज़ करें ।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन जैसे की Price tracker और cashback apps का फ्री में इस्तेमाल करें।
सेविंग के लिए अलग बैंक अकाउंट खोलें
हर महीने की शुरुआत में ही एक फिक्स अमाउंट अपने सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करें, चाहे वो महीने के 500 रुपये ही कियु ना हो, कुछ तो सेविंग होना शुरू हो जायेगा ।
Recurring Deposit या SIP शुरू करें
₹500 या ₹1000 से भी शुरुआत कर सकते हैं।
और इसे धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।
निवेश की सही शुरुआत कैसे करें ?
- म्यूचुअल फंड SIP
- Equity या Hybrid Fund में हर महीने कुछ न कुछ इन्वेस्ट करें।
- Groww, Zerodha, ET Money जैसे ऐप्स से शुरू कर सकते हैं।
- PPF और PF
- लॉन्ग टर्म में टैक्स फ्री और सेफ रिटर्न।
- यह 15 साल का लॉक-इन होता है, पर रिटायरमेंट के लिए बहुत ही बढ़िया है।
- गोल्ड बॉन्ड्स
- दूकान से सोना और ज्वेलरी न लेकर Sovereign Gold Bonds खरीदें ।
- ब्याज के साथ साथ गोल्ड के रेट का फायदा भी आपको मिलेगा ।
Health और Term Insurance
- 30 की उम्र के बाद आपके लिए हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस जरूरी है।
- अचानक आये मेडिकल खर्चों से बचने के लिए यह बहुत अच्छा रहेगा ।
इन गलतियाँ से बचना चाहिए:
सिर्फ Fixed Deposit या LIC पर निर्भर न रहें।
- शेयर बाजार में बिना किसी नॉलज के एक भी पैसा न लगाएं।
- किसी के कहने पर भी इन्वेस्टमेन्ट न करें – खुद से रिसर्च करें।
- सारे पैसे एक ही जगह निवेश न करें – Diversify करो ।
2025 के बेस्ट फाइनेंस ऐप्स:
“बचत की शुरुआत जितनी जल्दी हो, उतना ही फ्यूचर उतना ही सेफ होगा।
Online Investment Applications List – 2025
- Groww
- ET Money
- PhonePe
- Kuvera Direct
- Zerodha
30 की उम्र के बाद पैसे की सही प्लानिंग आपको फिनांशल फ्रीडम दे सकती है।
छोटी-छोटी बचत की आदतें आपको बड़ी प्रोब्लेम्स से बचा सकती हैं, जैसे अचानक आपको पैसे की जरुरत पद जाती है तब।
तो दोस्तों इन्वेस्टमेंट आज ही से शुरुआत करें।